प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने शुक्रवार को संगम तट पहुंचकर लेटे हनुमानजी का दर्शन पूजन किया। उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। उनको दर्शन पूजन लेटे हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरि ने कराया। वह मंदिर पर करीब आधे घंटे तक रहे।

सामाजिक परिवर्तन यात्रा लेकर प्रदेश भ्रमण पर निकले शिवपाल यादव और उनके पुत्र आदित्य यादव बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंचे थे। कौशाम्बी और प्रयागराज में जनसभाओं को संबोधित कर कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान कई विधानसभा क्षेत्रों के लिए पार्टी से प्रत्याशी और प्रभारी भी घोषित किया।

रात्रि विश्राम के बाद शिवपाल शुक्रवार को दोपहर दर्शन पूजन के लिए संगम तट पर स्थित लेटे हनुमान मंदिर पर पहुंचे। महंत बलवीर गिरि ने उन्हें दर्शन पूजन कराया। इसके बाद कुछ देर तक वह मंदिर के कार्यालय में रुके और बलवीर गिरि से बातचीत की। करीब आधे घंटे के बाद वह काफिले के साथ रवाना हो गए।

संजय कुमार की रिपोर्ट

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *