दैनिक माधव संदेश न्यूज रिपोर्ट
शिवम कुुमार अस्थाना

यूपी बोर्ड ने बढ़ाई परीक्षा फार्म भरने की तिथि

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2022 के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है.

अब संस्थागत एवं व्यक्तिगत फार्म 8 नवंबर तक भरे जा सकेंगे, हालांकि इसके लिए परीक्षार्थियों को 100 रुपया विलंब शुल्क देना होगा.

इसके साथ ही कक्षा 9 और 11 में प्रवेश एवं पंजीकरण की तिथि भी बढ़ाकर आठ नवंबर कर दी गई है.

बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के मुताबिक कहीं बाढ़ से परेशानी तो ग्रामीण क्षेत्र में नेटवर्क की दिक्कत के कारण तिथि बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी.

उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि बढ़ाई गई तिथि के मुताबिक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के परीक्षा फार्म भराएं.

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *