थाना बलदेव के अंतर्गत गांव तल्फीगढ़ी में सोमवार सुबह हुए खूनी संघर्ष में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गयी और गर्भवती महिला समेत छह गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया हैं। वहीं घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस आधा दर्जन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब सात बजे गांव निवासी दिनेश खेत जोतने के बाद ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में प्लॉट में होकर ट्रैक्टर निकालते समय प्लॉट स्वामी जगदीश ने वहां से ट्रैक्टर निकालने का विरोध किया तो दोनों में कहासुनी हो गयी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मारपीट के बाद एक पक्ष की ओर से गोलियां चला दी गईं। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गयी। गोली लगने व मारपीट के चलते दो महिला समेत आठ लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार को जिला चिकित्सालय भिजवाया। इनमें छह की हालत चिंताजनक होने पर उपचार को आगरा रेफर कर दिया। इनमें रूप सिंह (32) की रास्ते में मौत हो गयी। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है, वहीं अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक बलदेव नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस मौका मुआयना कर करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *