बाढ़ पीड़ितों को पहुंचाई राहत सामग्री

हरदोई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में आई भीषण बाढ़ के दौरान भाजपा नेता सूरज सिंह लगातार बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। भाजपा नेता के प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह बाढ़ प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर ग्रामीणों को भोजन के पैकेट सहित अन्य सहायता पहुंचा रहे हैं।सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों गांव इन दिनों बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से ग्रामीणों की फसलें नष्ट हो गई हैं, साथ ही संपर्क मार्गों के कट जाने और चारों तरफ पानी भरा होने से ग्रामीण घरों में ही कैद हो गए हैं। जिससे उनके आगे भोजन की समस्या भी खड़ी हो गई है, जिसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता सूरज सिंह सोमवंशी द्वारा अपने प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह उप्पू के माध्यम से ग्रामीणों को नाव आदि से घर-घर खाने के पैकेट और अन्य सहायता पहुंचाई जा रही है।रविवार को भी भाजपा नेता सूरज सिंह सोमवंशी के प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह ने विधानसभा क्षेत्र में कटियारी के मड़ैया, प्यारीपुर, दुलारपुर, अलीशेर पुरवा, बेहटा लाखी, अदनिया गांव सहित कई अन्य गांवों में जाकर ग्रामीणों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए और उन्हें हर संभव सहायता पहुंचाने का आश्वासन दिया। बाढ़ राहत शिविर में मेडिकल की भी सुविधा उपलब्ध है, यहां दवाओं और एंबुलेंस के इंतजाम किए गए हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *