2021 टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा.यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से अबू धाबी के शेख जाएद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

पिछले कुछ सालों में कई बार तमाम टूर्नामेंट में नॉकआउट मुकाबले खेलने के बाद, दोनों कप्तान अपने कामों को बेहतर जानते हैं, इसलिए अपनी टीमों को फाइनल में पहुंचाने के लिए यहां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे. जहां तक आज के मैच का सवाल है तो यह 2019 विश्व कप क्रिकेट फाइनल या 2016 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल से भी ज्यादा टक्कर वाला मैच हो सकता है.

टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड में इंग्लैंड का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक 21 टी20 इंटरनेशनलमुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड को 13 मैचों में जीत मिली है. वहीं कीवी टीम ने सिर्फ सात मैच जीते हैं जबकि एक मैच का कोई रिज़ल्ट नहीं निकला था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *