औरैया,दावे व आपत्तियां अब 5 दिसंबर तक लिये जाएंगे

*अब 5 दिसंबर तक बनवाया जा सकता है वोट*

ए, के, सिंह संवाददाता
औरैया _विधानसभा चुनाव के लिए वोटर लिस्ट के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में अब दावे व आपत्तियां आगामी पांच दिसम्बर तक लिये जा सकेंगे। पहले इस बाबत अंतिम तारीख 30 नवम्बर तय की गई थी। भारत निर्वाचन आयोग ने  निर्वाचक पंजीकरण नियम, 1960 के नियम 12 के अधीन प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य के सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में दिनांक 01 जनवरी, 2022 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में दावे और आपत्तियाँ दाखिल करने की अवधि 05 दिसम्बर, 2021 (रविवार) तक बढ़ा दी है।
अपर जिला अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि जनपद में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की अन्य गतिविधियों का कार्यक्रम यथावत रहेगा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *