एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) की आज यानी 2 दिसंबर को मैरिज एनिवर्सरी है.

खबर है कि अपने बिजी शूटिंग शैड्यूल से समय निकालकर यह कपल इस खास दिन को एन्जॉय कर रहा है. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के शादी 2 दिसंबर 2018 को राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और इसाई रीति-रिवाजों से हुई थी.

अब अपनी तीसरी मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर प्रियंका और निक क्या कर रहे हैं? इसके बारे में भी आपको बताते हैं. इस तस्वीर में निक और प्रियंका तो दिखाई नहीं दे रहे हैं लेकिन टेबल पर ढेर सारी मोमबत्तियों समेत एक कार्ड जरूर दिखाई देता है.

इस कार्ड पर लिखा है, ‘फाउंड यू, मैरिड यू, कीपिंग यू’. साथ ही इस फोटो पर एक जगह प्रियंका ने लिखा है ‘ऑलवेज एंड फॉरएवर’. वहीं निक द्वारशेयर की गई एक तस्वीर में प्रियंका एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के लिए रेडी नजर आ रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *