बिग बाॅस ओटीटी’ की विनर दिव्या अग्रवाल और उनके एक्टर बाॅयफ्रेंड वरुण सूद बी-टाउन के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक भरी तस्वीरें शेयर कर एक-दूजे के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं।

लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रही जोड़ी की लव स्टोरी को युवा बेहद पसंद भी करते हैं। यही वजह है कि दोनों के सोशल मीडिया पर लोखों में लाइक्स की बरसात होती है। हाल ही में दिव्या की बाॅयफ्रेंड संग कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं हुईं।

दिव्या का 29 वां बर्थडे था। इस खास दिन को दिव्या ने अपने प्यार वरुण और कुछ दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इस वक्त चर्चा का विषय हैं।

एक वीडियो में दिव्या वरुण मस्त कलंदर गाने पर थिरकते दिख रहे हैं। दिव्या के बर्थडे सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *