*समाजवादी पार्टी का झंडा लगाओ अभियान*

*इटावा:-* पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव की अगुवाई में जिले में झंडा लगाओ अभियान चलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने पदाधिकारियों के साथ मानिकपुर रोड  पर ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों आवासों पर पार्टी के झंडे लगाए।
तहसील जसवंतनगर में झंडा लगाओ की शुरुआत मु0 यू0 बि0 के राष्ट्रीय सचिव राहुल यादव के नेतृत्व में शुरू हुई। सपा नेताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार की नाकामियां से जनता परेशान है। हर ओर मंहगाई और बेराजगारी है। इसी लिये 2022 में जनता ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का निश्चय कर लिया है। इस दौरान राजवीर राजपूत, राहुल यादव, शिक्षक सभा के जिला उपाध्यक्ष शिव मंगल सिंह, प्रतीक यादव, मनोज कुमार,मनोज सविता, जसवंत सिंह, लोहिया वाहिनी के जिलाउपाध्यक्ष शिवेंद्र शाक्य समेत कई नेता कार्यकर्ता साथ रहे।
*

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *