*जसवंतनगर पुलिस ने कस्वे में जुआ खेलते हुए चार युवकों को पकड़ा*

जसवंतनगर। कस्बा प्रभारी नागेंद्र सिंह को सूचना मिली कि कुछ लोग कस्बे के मोहल्ला सराय खाम में जुआ का फड़ चला रहे हैं तो सिटी इंचार्ज नागेंद्र सिंह अपने हमराही सिपाहियों के साथ सूचना पर बताए गए स्थान पर पहुंचे तो देखा लगभग आधा दर्जन से ज्यादा युवक जुआ खेलने में मशगूल हैं जिन्हें घेराबंदी करके पकड़ा गया कुछ लोग भागने में सफल रहे पकड़े गए लोगों में अशरफ़,समीनउद्दीन और चांद बाबू सराय खाम के रहने वाले हैं वही मन्नू मोहल्ला फक्कडपुरा़ का रहने वाला है पकड़े गए चारों आरोपियों से लगभग ₹5000 के साथ ताश गड्डी बरामद की और पकड़े गए आरोपियों को आईपीसी की धारा 13 जी के तहत न्यायालय में पेश किया गया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *