बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने 2020 में अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल से शादी की थी और अब ये दोनों जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं।

इस बात की जानकारी खुद कपल ने सोशल मीडिया पर दी थी। आदित्य ने श्वेता के साथ एक फोटो शेयर करते हुए ये गुड न्यूज शेयर की थी। अब आदित्य ने अपनी पत्नी के बेबी शावर की तस्वीरे साझा की हैं जो खूब वायरल हो रही हैं।

आदित्य नारायण ने श्वेता की बेबी शावर की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में श्वेता सफेद रंग के कपड़े पहने बैठी नजर आ रही हैं और आदित्य उनके पीछे खड़े हुए हैं। इन तस्वीरों में श्वेता की प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा है और ये दोनों सफेद आउटफिट्स में बहुत सुंदर लग रहे हैं।

आदित्य के अनुसार उन्होंने साल 2017 में अपने 30वें जन्मदिन पर श्वेता से अपनी ख्वाहिश जाहिर करते हुए कहा था कि उनका सपना है कि श्वेता हॉस्पिटल में उनके बच्चे को लेकर खड़ी हों। उस समय दोनों की इंगेजमेंट भी नहीं हुई थी। और अब जाकर ये सपना पूरा होने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *