*पीएनबी ने किसान प्रशिक्षण केन्द्र पर राष्ट्र ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया*
सैफई/इटावा। पंजाब नेशनल बैंक किसान प्रशिक्षण केंद्र पर केंद्र निदेशक धनंजय सिंह के द्वारा समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति में राष्ट्र ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया गया।
इस मौके पर ग्राम पंचायत नगला सुभान के प्रधान सुनील कुमार ने समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थियों को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। केंद्र निदेशक ने केंद्र पर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। गणतंत्र दिवस की 73 वीं वर्षगांठ पर केन्द्र निदेशक धनंजय सिंह एवं प्रधान सुनील कुमार ने वृक्षारोपण भी किया। इस मौके पर राजेश कुमार गुप्ता, अखिलेश कुमार यादव एवं मलखान सिंह आदि स्टाफ मौजूद रहा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *