औरैया,आवारा जानवरो से फसल की रखवाली करने गए किसान के घर मे हुई चोरी

*चोरो ने दीवार में सेंध लगाकर बक्सा में रखे जेवरात और नकदी पार की।*

*पत्नी और बच्चे मकान में सो रहे थे,सुबह जागने पर चोरी का पता चला।*

*फफूंद,औरैया।* फफूंद थाना क्षेत्र के एक गाँव मे सोमबार की बीती रात सेंधमारी करके चोरो ने घर से जेवरात और नकदी पार कर दी गृह स्वामी किसान आवारा जानवरो से फसल की रखवाली करने खेतों पर गया था घर मे पत्नी और बच्चे थे।
थाना क्षेत्र के गाँव इटहा निवासी किसान अजय सिंह पुत्र सुरेश सिंह सोमबार की बीती रात आवारा जानवरों से फसल की रखवाली करने अपने खेतों पर गया था,घर पर पत्नी और बच्चे थे रात किसी समय चोरो ने घर के पीछे कमरे की दीवार में सेंध लगाकर चोर कमरे में घुस गए,अंदर रखे बक्सा का ताला तोड़कर उसमे रखे जेवर जिसमे दो तोला की झुमकी,दो मंगलसूत्र,पाँच अँगूठी, एक जोड़ी पायल तथा दस हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए,तड़के जब गृह स्वामी किसान खेतो से घर आया तब चोरी का पता चला।पीड़ित ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।
फफूंद थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि चोरी की घटना की जांच चल रही है।
ए, के,सिंह सँवाददाता

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *