Tuesday , October 29 2024

भरथना जयोत्री अकादमी विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया।

भरथना

जयोत्री अकादमी विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, विद्यालय के निर्देशक नितिन पोरवाल व प्रधानाचार्य योगेंद्र नाथ मिश्रा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सीनियर कक्षा की छात्राओं ने महिला दिवस के महत्व व परिवार में महिलाओं के महत्व, पर अपने विचार रखे। महिला सश्क्तिकरण साथ ही साथ कार्यस्थल पर महिलाओं की स्थिति और महिला योगदान के बढ़ाने, के पर भी कुछ छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किये।

विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुये विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र नाथ मिश्रा ने महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा खेलकूद आदि क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा प्राप्त उपलब्धियों को याद करते हुये अपने अधिकारों से वंचित महिलाओँ को जागरुक करने के लिये प्रेरित किया। 2022 थीम “जेंडर इक्वेलिटि टुडे फार ए ससंटेनेबल टुमारो” यानि मजबूत भविष्य के लिय लैंगिक समानता पर विशेष बल दिया। विद्यालय निदेशक नितिन पोरवाल ने सभी महिला शिक्षिकों, कर्मचारियों के साथ-साथ विद्यालय के सभी छात्राओं को महिला दिवस की शुभकामनाओं के साथ लैंगिक असमानता, सामाजिक भेदभाव तथा कन्या भ्रूण हत्या जैसी भयावह स्थिति पर अपने विचार रखते हुये कहा कि समाज में जागरुकता ही समाज में महिलाओं की स्थिति को मजबूत बनाता है।

विद्यालय में महिला दिवस पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन व सीनियर वर्गों की छात्राओं के लिये खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक व पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल ने विद्यालय के समस्त महिला, शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं छात्राओं को अपनी शुभकामनाये एवं आशीर्वाद प्रेषित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारियों ने अपना उत्कृष्ट योगदान दिया, जिसमें अमित तिवारी, अनुराग, रिगवेंद्र कश्यप आदि शामिल रहे।

फ़ोटो