*बुलडोजर सरकार की पुनः वापसी पर कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जमकर जश्न मनाया*

*इटावा:-* जनपद में आज सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की ऐतिहासिक प्रचण्ड जीत के उपलक्ष्य में मिठाइयां बांटकर एक दूसरे के गले मिलकर बधाई व शुभकामनाएं देकर जश्न मनाया।
वहीं इस चुनाव में बाबा का बुलडोजर शब्द का इस्तेमाल भी पक्ष व विपक्ष दोनों ने ही खूब किया, अब भाजपा कार्यकर्ता भी उसी बुलडोजर को चला कर भाजपा की जीत का जगह जगह जश्न मना रहे हैं। इसी क्रम में शहर के विजय नगर चौराहे के पास सड़क को भगवा रंग के गुब्बारों से सजाकर एवं दो बुलडोजर मंगवाकर बड़े ही उत्साह व जोश के साथ बुलडोजर पर चढ़कर जय श्री राम के नारे लगाये और कहा कि,यूपी में यह कानून व्यवस्था व सरकार की गरीबों के लिये चलाई गई कई कल्याणकारी योजनाओं की जीत है अब प्रदेश में पिछली बार जो भी भूमाफिया व अपराधी शेष रह गए थे अब उनका भी नंबर जल्द ही आ जायेगा। कार्यकर्ताओ ने बुलडोजर पर साईकिल को उल्टा लटकाकर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत का मूक संदेश दिया। आज जश्न मनाने वालों में अमित पवार सभासद विजय नगर,अंकित दुबे,आकाश गुप्ता,वीर ठाकुर,अंशू भदौरिया, निक्की ठाकुर, शेखर शुक्ला, लालन दीक्षित,शैलेंद्र तोमर,आरुष राजावत,सनी चौहान,मदन ठाकुर,दीपू ठाकुर प्रमुख रहे।

डॉ आशीष त्रिपाठी
*NATION100NEWS*

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *