Tuesday , October 29 2024

इटावा,जसवंतनगर पुलिस का सराहनीय कार्य लावारिस मिली वच्ची को परिजनों को सौंपा*

*जसवंतनगर पुलिस का सराहनीय कार्य लावारिस मिली वच्ची को परिजनों को सौंपा*

जसवन्तनगर। स्थानीय पुलिस ने नगर में लावारिस मिली एक बच्ची के परिजनों को पता लगाकर सौंप दिया।
नगर के मोहल्ला महलई टोला सपा कार्यालय के पास एक 3 वर्षीय वच्ची अर्पित मिश्रा को मिली थी जो अपना नाम साक्षी माँ का नाम प्रियंका बता रही थी। अर्पित मिश्रा उस बच्चे को थाना कोतवाली जसवंत नगर में लाए। बच्ची से उसका नाम पूछा तो बच्ची ने अपना नाम साक्षी बताया और मां का नाम प्रियंका तथा पिता का छोटू निवासी अहीर टोला बताया था।
उप निरीक्षक नागेंद्र सिंह मय हमराह कांस्टेबल 135 प्रमोद कुमार व महिला कांस्टेबल 826 पिंकी ने आई टोला में जाकर साक्षी द्वारा बताए गए माता पिता के नामों की पुष्टि की तो पता चला कि अहीर टोला के रहने वाले गणेश यादव की यह पुत्री है फिर उप निरीक्षक नागेंद्र सिंह मय हमराह के गणेश यादव के घर पहुंचे और परिवारजनों को सूचना दी कि आपकी पुत्री साक्षी उम्र 3 वर्ष थाना कोतवाली पर है।
तत्पश्चात साक्षी की नानी पुती देवी व उसके मामा मुकेश यादव सभासद थाना थाना कोतवाली पर उपस्थित आये जिनकी सुपुर्दगी में सकुशल साक्षी को सौंपा गया। परिजन खुशी से फूले नहीं समाए उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया।