पंकज शाक्य

बिछवां/मैनपुरी – थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी एक ट्क चालक की वीते तीन दिन पहले झारखंड राज्य में अग्यात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
बताते चलें कि थाना क्षेत्र के गाँव तिसौली निवासी जोगराज सिंह पुत्र महेंन्द्र सिंह यादव ट्क चालक है। वीते दिनों वह ट्रक में माल लादकर झारखंड गया था। वीते रविवार की रात को जव वह झारखंड के गाँव बिलासपुर थाना भिन्डनगंज जिला गढ़वा पहुँचा। तभी ट्रक में कुछ खरावी महसूस होंने पर वह ट्क रोक उतरकर पहिया चैक करने लगा। तभी पीछे से आये वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मौत की सूचना परिवारीजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिवारीजन झारखंड पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करा गाँव ले आये। जहाँ वुधवार की सुवह गमगीन माहौल में शव का अंन्तिम संस्कार कर दिया। म्रतक की तीन बर्ष पहले शादी हुई थी उसके कोई संन्तान नहीं थी। तीन भाइयों में म्रतक दूसरे नंवर का था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *