Monday , October 28 2024

औरैया, असाध्य रोगों का उपाय है योग,आप ईश्वर को निरंतर योगाभ्यास से प्राप्त कर सकते है।*

*औरैया, असाध्य रोगों का उपाय है योग,आप ईश्वर को निरंतर योगाभ्यास से प्राप्त कर सकते है।*

*० यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर चला 140 वें चरण का सफाई अभियान।*

*० महिला शाखा के सदस्यों ने भी अंत्येष्टि स्थल की साफ सफाई की।*

*० जिला वन अधिकारी ने अंत्येष्टि स्थलों की साफ सफाई के उपरांत यमुना मैया की आरती की।*

*० जिला गंगा समिति द्वारा यमुना तट पर हुआ पौधारोपण*

*औरैया।* राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे योजना व जिला गंगा समिति, औरैया के दिशा निर्देशन में एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. व वन विभाग, औरैया द्वारा संयुक्त रुप से आजादी के अमृत महोत्सव “अमृत योग सप्ताह” तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर आज दिन मंगलवार को प्रातः 6 बजे यमुना तट स्थल, औरैया पर विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेतु प्रभागीय वनाधिकारी वन प्रभाग, औरैया श्री विमल कुमार सिंह मौजूद रहे उनके द्वारा यमुना तट पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गई, जबकि जिला गंगा समिति, औरैया के सदस्य आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का हृदय से अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि के साथ यमुना तट पहुंचकर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत अंत्येष्टि स्थलों पर साफ सफाई का संदेश देते हुए सफाई यंत्रों के सहयोग से 140 वें चरण का सफाई अभियान चलाया गया महिला शाखा तुलसी ने भी यमुना मैया के चरणों में श्रमदान किया, उसके उपरांत यमुना मैया की पूजा अर्चना के साथ घंटा घड़ियाल के संग पतित पावनी यमुना मैया का गुणगान करते हुए आरती उतारी गई तदोपरांत योग प्रशिक्षक मोहित तिवारी ने बताया कि प्रति दिन योग असाध्य बीमारियों का उपाय है, योग करने से नई ऊर्जा के संचार के साथ तमाम बीमारियां स्वयं समाप्त हो जाती है। पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए यमुना तट के सौंदर्यीकरण हेतु जिला गंगा समिति, औरैया द्वारा तमाम छायादार पौधों का पौधारोपण भी किया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से जिला गंगा समिति, औरैया के सदस्यगण, वन विभाग औरैया के अधिकारी, रेंजर, वन दरोगा, निरीक्षक, महिला शाखा तुलसी की प्रभारी बबिता गुप्ता, कोषाध्यक्ष क्षमा सोनी, सुनीता चौबे, शांती गुप्ता, लक्ष्मी वर्मा, सीता पोरवाल, एकता गुप्ता, गीता तिवारी, प्रीति पोरवाल, गुड्डन गुप्ता, कंचन गुप्ता, डॉ. मानसी पोरवाल डॉ. ग्राम प्रधान खानपुर मो. सफीक खां एस.एस.परिहार, बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी शेखर गुप्ता, राकेश गुप्ता, सभासद छैया त्रिपाठी, रानू पोरवाल, विकास गुप्ता, विजय तिवारी, आदित्य पोरवाल, हर्ष गुप्ता दिवाकर शुक्ला, अर्पित गुप्ता, मोहित अग्रवाल(लकी), अनूप बिश्नोई, अखिलेश पोरवाल, संजय अग्रवाल, ऋषभ पोरवाल, भाजपा नेता दीपक सोनी, आनन्द गुप्ता (डाबर), कपिल गुप्ता, मनीष पुरवार हीरू, व्यापारी नेता नीरज पोरवाल, अनिल पोरवाल, राजीव चतुर्वेदी, सतीश पोरवाल, रज्जन बाल्मीक आदि यमुना मैया के दो सैकड़ा सेवादार मौजूद रहे।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता