भारतीय जनता पार्टी  की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने  कहा कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेता मुलायम सिंह यादव से सोमवार को मुलाकात की थी और उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की ‘श्रद्धांजलि सभा’ ​​के लिए आमंत्रित किया था.

सिंह ने कहा, “मैं यहां श्रद्धांजलि सभा में आमंत्रित करने के लिए सोमवार को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी से मिला था. मैंने बसपा प्रमुख मायावती जी से भी बात की थी और उन्होंने सतीश चंद्र मिश्रा को भेजा.”

उन्होंने कहा कि मंगलवार को हुई सभा में करीब 40 छोटे दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें 20-25 दलों ने कार्यक्रम में भाग लिया.

सिंह ने ट्वीट में लिखा, “आदरणीय मुलायम सिंह जी ने ‘नेताजी’ से उनके आवास पर मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद भी लिया. मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं.” अखिलेश दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए अपने आवास से माल एवेन्यू तक मुश्किल से एक किलोमीटर की दूरी तय नहीं कर सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *