भोगांव/मैनपुरी। नगर के जीटी रोड बाईपास निर्माण मे गई किसानो की भूमि मे कई किसानो को भूमि का मुआवजा न मिलने से किसानो मे तीव्र रोष व्याप्त है जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन( किसान) के जिलाध्यक्ष अनुरूद्ध दुवे के नेतृत्व मे किसानो के आवास पहुचंकर किसानो को आश्वासन देते हुये कहा कि किसानो की जमीन तव तक नही जाने देगे जव तक किसानो को मुआवजा नही मिल जायेगा इसके लिये भारतीय किसान यूनियन को चाहे कितनी बडी कुर्वानी क्यो न देनी पडे।
ज्ञात हो कि जीटी रोड पर नेशनल हाइवे अथारिटी द्वारा निर्माण कार्य चल रहा है जिसके लिये किसानो की भूमि को अधिग्रहित किया गया था किन्तु अधिग्रहण की कारवाही पूरी होने के बाद भी हाइवे अथारिटी द्वारा कुछ किसानो की जमीन अधिक जाने के बाद जमीन का मुआवजा नही दिया गया है तो कुछ किसानो को भवन का मुआवजा दिया गया है जिसको लेकर किसानो ने हाइवे अथारिटी के अधिकारियो एंव जनपद के उच्चाधिकारियो से शिकायत भी की थी लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नही किया गया जव इसकी जानकारी भारतीय किसान यूनियन( किसान) को हुई तो उन्होने गत दिवस नगर के नगला पाठ निवासी मास्टर रामसेवक लोधी के यहां पहुचकर किसानो की समस्याये सुनी तथा यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुरूद्ध दुवे ने हाइवे अथारिटी के चीफ इन्जीनियर यशबन्त सिंह कों मौके पर बुलवाया तथा उनसे किसानों को मुआवजा दिलवाये जाने को कहा जिस पर यशबन्त सिंह ने किसानो को आश्वासन देते हुये कहा कि प्रशासन द्वारा उनके पास जैसे ही फाइल जाएगी बैसे ही किसानो को भुगतान कर दिया जायेगा। यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुरूद्ध दुवे ने साफ शव्दो मे अधिकारियो से कह दिया कि जव तक किसानो को पूरा मुआवजा नही मिल जाता है तव तक भूमि अधिग्रहित न की जाये यदि ऐसा नही हुआ तो किसान यूनियन बडा आन्दोलन करेगी। इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष रनवीर यादव, व्लाक उपाध्यक्ष रमन यादव, जिला सचिव सोनू दुवे, उमेश पाण्डेय आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *