नरेन्द्र वर्मा  संवादाता फिरोजाबा

सिरसागंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद अशोक कुमार के निर्देशन में “मिशन शक्ति फेज-3” के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन के प्रति महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से थाना सिरसागंज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिला चौकी प्रभारी प्रभारी पारूल मिश्रा ने सभी महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि नारी सुरक्षा नारी सम्मान एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा कई हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं जैसे महिलाओं बालिकाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 108 एंबुलेंस सेवा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 आपातकालीन सेवा 1098 चाइल्डलाइन 102 स्वास्थ्य सेवा किसी भी समय आप उन नंबरों पर सूचना देकर अपनी सुरक्षा कर सकती हैं महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर्य है सभी महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि थाना सिरसागंज के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को मिशन शक्ति के बारे मैं जागरूक करना है उन महिलाओं को मीटिंग सेमिनार लगाकर जागरूक करें और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक करने के लिए हमारे बीट पुलिस कर्मचारी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करेंगीं थाना सिरसागंज पर महिला चौकी एवं महिला शिकायतकर्ता के लिए स्थापित “महिला हेल्प डेस्क”के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी । जहाँ पर कोई भी महिला/बालिका अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री शशि कला यादव रंजना सिंह गुरुदत्त आशा पोरवल अमिता पोरवाल डॉ गायत्री सेंगर विजयारानी जादौन, वीना जादौन पूनम चौहान अनीता जादौन, मनोज सिंह, अर्चना जादौन, राजकुमारी, रुचि गुप्ता, नीलू गुप्ता, सुमन सिंह, मधु जादौन आदि नारी शक्ति मौजूद रहीं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *