दानिश अली इटावा

इटावा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विचारक के एन गोविंदाचार्य पहुचे इटाव। गोविंदाचार्य अपनी यमुना दर्शन यात्रा एवं प्रकृति केंद्रित विकास संवाद के तहत यमुना नदी के किनारे बसे नगरों के भृमण परहै। सुमेर सिंह किला गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में गोविंदाचार्य ने कहा कि भारत की असली ताकत प्रकृति है और प्रकृति की अनदेखी कर देश का विकास संभव नही है। उन्होंने कहा कि प्रकृति को ध्यान में रख कर देश का विकास करना होगा अन्यथा प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि गौवंश हमारे अध्यात्म का आधार है इनकी अनदेखी नही की जा सकती। सिर्फ गौवंश की रक्षा की घोषणा से कुछ नही होगा इनके संरक्षण के लिये ठोस कदम उठाने होंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, महामंत्री अन्नू गुप्ता, बीजेपी मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *