पंकज शास्त्री मैनपुरी संवाददाता

एलाऊ/मैनपुरी-   मैनपुरी में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को गांव के युवक ने ही दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला किया दर्ज।
एलाऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना।
आपको बताते चलें क्षेत्र की निवासी किशोरी गांव में ही पड़ोसी के घर पौधा लेने के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में झाड़ियों में छुपे गांव का ही एक युवक अंशुल किशोरी को झाड़ियों में खींच ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी के घर पहुंचने पर परिजनों ने उसकी हालत देखकर पूरे घटना के बारे में पूछा तो किशोरी द्वारा युवक द्वारा किए गए दुष्कर्म के बारे में घर वालों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों की ओर से युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस की ओर से युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *