नवीन पांडेय
कुसमरा। समाजवादी पार्टी के नेतृत्व के आह्वान पर सपा छात्र सभा ने रोजगार दिवस पर महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में शुक्रवार को सपाइयों ने यादव नगर चौराहे पर धरना-प्रदर्शन करके सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके आक्रोश व्यक्त किया। देश व प्रदेश में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी को लेकर विरोध दर्ज कराया।
सपा छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक यादव ने धरने में कहा- अब यूपी सरकार के खिलाफ खेला हुईए। आज देश और प्रदेश में बेतहाशा बढ़ती महंगाई के कारण जनता परेशान है। डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी करके जनता को लूटा जा रहा है। जनता की रोजमर्रा की जीवन उपयोगी वस्तुओं के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब प्रदेश और देश भाजपा सरकार आई है, कमरतोड़ महंगाई लाई है। सपा नेता मोनू यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण देश व प्रदेश के मध्यमवर्गीय परिवारों को दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है। देश और प्रदेश में नौकरी-रोजगार के अवसर समाप्त हो गए हैं। बढ़ती बेरोजगारी के कारण पढ़े लिखे नौजवान नौकरी के लिए डिग्रियां लिए घूम रहे हैं। महंगाई और बेरोजगारी के कारण जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और भूखों मरने की नौबत आ गई है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं पर सरकार के इशारे पर फर्जी मुकदमे लगाकर उत्पीड़न किया जा रहा है, उनके घर गिराए जा रहे हैं। वर्ष 2022 में भाजपा सरकार के खिलाफ खेला होई करके सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाएंगे। इस मौके पर रिंकू प्रताप यादव, अशोक जाटव, बऊआ गुप्ता, सौरभ यादव, रजत सिंह, विवेक यादव, मुन्ना सिंह यादव, जिलेदार, लायकसिंह आदि मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *