हरदोई शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशानुसार आज 2 October 2021 को मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला समाज कल्याण विभाग, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में राज सरकार द्वारा संचालित पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना अंतर्गत पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए समाज कल्याण विभाग से राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई एवं बेनी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज हरदोई सामान्य वर्ग एवं अनुसूचित जाति वर्ग के 13 छात्र छात्राओं को, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई एवं बेनी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज हरदोई के 10 छात्र छात्राओं को तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से विश्व बंधु इंटर कॉलेज सांडी अंबिका बॉक्स इंटर कॉलेज बिलग्राम एवं बी एम एन इंटर कॉलेज बिलग्राम के 16 छात्र छात्राओं को मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदयाद्वारा सभी छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *