माखी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत परेंदा गांव में स्थित राजा विश्वनाथ बक्स सिंह उच्चतर मध्यमिक विद्यालय में चक परेन्दा गांव की एक छात्रा शिवानी यादव पुत्री रमेश यादव (14) आठ की छात्रा थी परिजनो का आरोप है कि शुक्रवार को स्कूल में अध्यापक द्वारा सवालों के जवाब न दे पाने पर उसी राजा विश्वनाथ बक्स सिंह उच्च तर मध्यमिक विद्यालय स्कूल के मास्टर ने उसे डंडे से पीटा । स्कूल में पिटाई के बाद शिवानी यादव की ज्यादा हलात ख़राब हो जाने से उसके परिवार के सदस्य उसको जिला अस्पताल लेकर गए वहा भी देर रात्रि में ज्यादा हालत खराब होने के कारण कानपुर सरकारी अस्पताल भेज दिया गया जहा भी जवाब हो गया था इसको चलते रविवार रात 2:00 बजे शिवानी यादव का देहांत हो गया ।
छात्रा के भाई सुनील के अनुसार शुक्रवार को वह स्कूल गई थी जहा कुछ सवालों के जवाब न दे पाने के कारण शिक्षक समीर सिंह ने उसे बुरी तरह से पीटा ,घर पहुंचकर उसने अपनी आपबीती को सुनाई शनिवार सुबह उसकी ज्यादा तबियत बिगड़ी तो एक निजी अस्पताल में इलाज कराया तो फायदा न होता देख जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां भी जवाब हो गया ।इलाज के दौरान रविवार रात करीब नौ बजे उसकी मौत हो गई।

जिला अस्पताल में परिजनो ने इमरजेंसी वार्ड के पास हंगामा कटा। जिसपर जिला अस्पताल चौकी प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि माखी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परेदां गांव में एक निजी विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्रा को बुरी तरह से पिटाई के बाद देर रात उसकी उपचार दौरान मौत हो गई परिजनों का आरोप स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

*अर्जून तिवारी उन्नाव संवाददाता*

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *