बालकिशन वर्मा

पिनाहट ।सोमवार को पूर्व मंत्री पूर्व ब्लाक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान के भतीजे  व पूर्व प्रधान रघुनाथ वर्मा के पुत्र की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पिनाहट पहुंचे ।और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतको के परिजनो को ढांढस बंधाया।
जानकारी के अनुसार पूर्व ब्लाक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान के भतीजे  सचिन चौहान पुत्र निहाल सिंह चौहान क़ी थाना डौकी क्षेत्र के रिंग रोड लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी ।वही पूर्व ब्लाक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान के भतीजे सचिन चौहान पुत्र निहाल सिंह चौहान पूर्व प्रधान मनोना पिनाहट के निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी ।सोमवार को पूर्व मंत्री छोटे लाल वर्मा उनके निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पिनाहट पहुंचे।और सड़क दुर्घटना में भतीजे की मौत पर पूर्व मंत्री छोटे लाल वर्मा ने पूर्व ब्लाक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान व उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।इसके बाद पूर्व मंत्री छोटे लाल वर्मा शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पिनाहट ब्लॉक की ग्राम पंचायत विप्रावाली के पूर्व प्रधान रघुनाथ वर्मा के घर पहुंचे ।एक सप्ताह पूर्व प्रधान रघुनाथ वर्मा के पुत्र मनीष का आकस्मिक निधन हो गया था।पूर्व मंत्री छोटेलाल वर्मा ने पूर्व प्रधान के पुत्र की मौत पर शोक किया।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भगवती प्रसाद प्रधान,राजू ठेकेदार, सुभाष वर्मा आदि मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *