उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है जहां तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने चॉकलेट देने के बहाने घर ले जाकर अपनी हवस का शिकार बनाया और उसके साथ रेप की जघण्य घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद बच्ची की मौत हो गई. जिसके बाद आरोपी युवक बच्ची का शव कपड़े में लपेटकर छिपा दिया.

यह मामला जिले के खागा थाना क्षेत्र के एक गांव का है जंहा घर के सभी लोग मूर्ति विसर्जन में नौबस्ता घाट गए थे और बच्ची घर पर अकेली थी. तभी पड़ोसी युवक दिनेश पासवान ने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने कमरे में ले गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया लेकिन बच्ची यह बर्दास्त नहीं कर सकी और उसकी मौत हो गई.

वहीँ इस मामले में जिले के एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने बताया जिले के खागा थाना क्षेत्र के एक गांव में अबोध बच्ची की हत्या कर दी गई है, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है , डेडबॉडी का पंचनामा कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *