Saturday , October 19 2024

सौतेली बेटी के साथ बनाए अवैध संबंध फिर गोली मारकर की हत्या

अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव में एक पिता ने अपनी सौतेली बेटी की गोली मार हत्या कर दी। मृतका रानी कुमारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोली मारकर भाग रहे आरोपित पिता मतेश्वर राम को ग्रामीणों के सहयोग से चौरम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। उसके पास से देसी पिस्तौल भी बरामद कर लिया गया है। जलपुरा में इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई।

बताया गया है कि मतेश्वर राम झाड़-फूंक का काम करता था। इस दौरान उसने बैदराबाद निवासी एक महिला से शारीरिक संबंध बना लिया और उसे अपने घर ले आया। उस महिला की बेटी पर मतेश्वर की बुरी नजर पड़ गई और उसने अपनी सौतेली बेटी से ही नाजायज संबंध बना लिया। ग्रामीणों के अनुसार सौतेली बेटी से किसी तरह उसने कोर्ट में विवाह को भी रजिस्टर करा लिया। लेकिन, मृतका मतेश्वर राम की हरकतों से तंग आ गई और उससे पिंड छुड़ाने के लिए अरवल बाजार में किराये के एक मकान में रहने लगी। मृतका को उसने झांसा देकर अपने घर जलपुरा बुलाया तथा उस पर किसी व्यक्ति से अवैध संबंध रखने का आरोप भी लगाया। ग्रामीणों के अनुसार बकझक के दौरान ही उसने पिस्तौल निकाल लिया और बेटी को गोली
मार दी।

घटना की जानकारी मिलने पर सदर थानाध्यक्ष शंभु पासवान जलपुरा गांव पहुंचे तथा पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मृतक के निकटतम परिजन के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। हत्यारोपित के पास से पिस्तौल भी बरामद हुआ है। इधर, मामले की सूचना मिलने पर विधायक महानंर्द ंसह, भदासी पंचायत के मुखिया पप्पू खान, पूर्व मुखिया दिलीप कुमार आदि पहुंचे तथा इस घटना पर शोक जताया।