कोविड वैक्सीन प्रचार वाहन ने सोमवार को पांच लोगों को रौंद दिया। इससे एक वृद्ध सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पिता व दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भभुआ-मोहनियां मुख्य सड़क पर परसिया पेट्रोल पंप के सामने हुआ।

मृतकों में 70 वर्षीय बेलांव थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के रामसिगासन दुबे व नौडिहा निवासी शिवमुनि बिंद थे। सदर थाने की पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल शिवमुनि बिंद (दुबौली) , महेंद्र व विपिन की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। परिजन घायलों को एम्बुलेंस से लेकर वाराणसी चले गए।

बताया गया है कि महेंद्र बिंद की बेटी की शादी मोहनियां थाना क्षेत्र के भरखर गांव में तय की गई थी। सोमवार को बाइक से सभी भरखर जा रहे थे। परसियां पेट्रोल पंप के पास बाइक रोककर पांचों लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान कोविड वैक्सीन प्रचार वैन की स्टेयरिंग फेल हो गई और खड़े होकर बातचीत कर रहे लोगों को रौंदते हुए पेड़ से टकराकर बंद हो गई। वहीं  मृतक रामसिगासन दुबे के इकलौते पुत्र श्रीकांत दुबे के सिर पिता का साया उठ गया। श्रीकांत के पिता छोटे किसान थे और वह पूजा-पाठ भी कराते थे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *