बिहार के बक्सर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दुकानदार में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुकानदार ने एक बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने दुकान में बुलाया। फिर उस मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। रोते-बिलखते मासूम बच्ची अपने घर पहुंची। परिजनों ने जब उससे पूछा तो बच्ची ने सारी बात बता दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष नीतु प्रिया ने बताया कि युवक धनजी साह ने गांव के ही एक बच्ची को चॉकलेट के बहाने अपने दुकान में ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *