करीब साल भर पहले लव मैरिज की थी। जब पत्नी से नहीं पटरी नहीं बैठी तो उसे मौत के घाट उतार दिया है। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुदनी थाना क्षेत्र में अज्ञात महिला की शिनाख्त के बाद यह खुलासा हुआ है। महिला का शव राष्ट्रीय राजमार्ग 69 के किनारे मिडघाट झरने के पास मिला था। हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पति को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने इस मामले में पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को जिले के बुदनी में मिडघाट झरने के पास 24 वर्षीय एक महिला का शव मिला था। शव पर शरीर पर चोट के निशान थे। मृतका की शिनाख्त भोपाल के कोलार इलाके की निवासी के रूप हुई है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर हत्या करने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।

 

शादी के महीने भर बाद होने लगा था झगड़ा
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। बताया कि दोनों ने मार्च 2020 में प्रेम विवाह किया था। लेकिन एक महीने के बाद ही दोनों में विवाद होना लगा। महिला ने उसके खिलाफ भोपाल सिविल कोर्ट में भी भरण-पोषण का केस लगा रखा है और अपने पिता के घर रह रही थी। वह ब्यूटीपार्लर पर काम करती थी। अदालत में केस लगाने से परेशान होकर उसने अपनी पत्नी को घर बुलाया और सलकनपुर दर्शन करने के बहाने से उसे बुदनी ले गया। यहां मिडघाट में झरने के पास उसकी हत्या कर दी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *