हरित ब्रज के लिए पार्कों में जनसहयोग से करें वृक्षारोपण श्रीकांत शर्मा

मथुरा। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री पं. श्रीकान्त शर्मा ने सोमवार को मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा अमृत योजना के तहत 1.18 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किये गये 4 पार्कों का जनप्रतिनिधियों व ब्रजवासियों के साथ वर्चुअल लोकार्पण किया। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अब तक 14 पार्क इस योजना के तहत तैयार हो चुके हैं शेष 9 पार्कों को अगले 15 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य व बच्चों के मनोरंजन के लिए जनप्रतिनिधियों व जनसहयोग से पार्कों का संरक्षण किया जाये। हरित ब्रज की दिशा में उनमें जनसहयोग से वृक्षारोपण भी हो।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ब्रज के पुरातन स्वरूप को लौटाने के लिए इस वर्ष 31 लाख पौधे लगाए गए हैं। पूर्व सरकार में आतंक और अवैध कब्जे के पर्याय बने राजकीय उद्यान जवाहर बाग का 16 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया गया है। इसके अलावा 150 नये व सौन्दर्यीकृत पार्कों का उपहार ब्रजवासियों को भाजपा सरकार में मिल रहा है।
सोमवार को अमृत योजना के तहत रामनगर यमुना पार वार्ड नंबर 25 में 26.24 लाख की लागत से शिवनगर वाला पार्क, महाविद्या कालोनी वार्ड नंबर 31 में 50.25 लाख की लागत से गोविंदनगर पार्क, जयसिंहपूरा वार्ड नंबर 33 में 18.62 लाख की लागत से पंचवटी कॉलोनी पार्क व राधानगर वार्ड नंबर 34 में 35.35 लाख की लागत से द्वारिका एनक्लेव पार्क का लोकार्पण किया गया।

वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के दौरान महापौर डा. मुकेश आर्यबन्धु द्वारा नगर आयुक्त अनुनय झा एवं वार्ड सं. 33 के पार्षद प्रतिनिधि सुमित शर्मा की उपस्थिति में फीटा काटकर पार्क लोकार्पण किया गया।
इसके अतिरिक्त वार्ड सं. 25 की पार्षद श्रीमती सौन गौड़, पार्षद वार्ड सं. 31 रूप सिंह, पार्षद वार्ड सं. 34 राजवीर सिंह द्वारा अपने-अपने वार्ड में पार्क का लोकार्पण किया गया।
नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा बताया गया कि अमृत योजना के अन्तर्गत 04 पार्कों का सौन्दर्यीकरण रू0 1 करोड़ 30 लाख की लागत से कराया गया है। पार्कों में स्ट्रीट लाइट, बाउन्ड्रीबाल ब्रेंच बच्चों के लिये झूले एवं वृक्षारोपण सम्बन्धित कार्य कराये गये हैं। बच्चों के लिए खेल उपकरणों के साथ इन पार्कों में टहलने के लिए ट्रैक भी बनवाये गये हैं।
लोकार्पण अवसर पर अपर नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार तिवारी सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल लवकुश गुप्ता के अलावा कार्यक्रम में भाजपा
महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी राजू यादव आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *