ससुराल में आये युवक का क्षति विछित्त शव रेल्वे ट्रेक के किनारे झाड़ियों में मिला

हत्या या आत्महत्या पुलिस जाँच में जुटी

प्रथम दृष्ट्या शव देखकर लगता है ट्रेन से हुये हादसे के कारण हुई मौत

जसवन्तनगर।दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के अप लाइन के खम्बा नंबर 1185/04 व 1185/06 के बीच गाँव नगला तिवारी के पास एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक के बगल में झाड़ियों में पड़ा है। इस सूचना पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष बलरई अरुण कुमार,लखेरे कुआँ चौकी प्रभारी सनत कुमार उपनिरीक्षक वृजनन्दन मौके पर पहुंचे तो मौके पर मृतक व्यक्ति के परिवारीजन तथा ससुरालीजन उपस्थित मिले। उन लोगों से पूछताछ की गई तो उक्त व्यक्तियों द्वारा मृतक का नाम जयवीर पुत्र श्री राम उम्र करीब 38 वर्ष निवासी लुहन्ना थाना सिविल लाइन इटावा बताया तथा यह भी बताया कि मृतक व्यक्ति की ससुराल ग्राम नगला तिवारी थाना बलरई में है।मृतक जयवीर मंगलवार को अपनी ससुराल आया था। शराब पीने का आदी था। किसी बात से नाराज होकर ससुराल में से जाकर शराब के नशे में रेलवे लाइन पार करने के दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुँचे कार्यवाहक थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस के अनुसार मृतक युवक ने शराब के नशे में आत्महत्या की है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *