टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और अली गोनी,’खतरों के खिलाड़ी’ शो से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। बिग बॉस में भी इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई थी।

हाल ही में एक्ट्रेस जैस्मिन ने नया अपार्टमेंट खरीदा है। जैस्मिन के नया घर खरीदने पर उनके फैंस बहुत खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। ऐसे में उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी पीछे रह जाए ऐसा हो ही नहीं सकता।

अली गोनी ने जैस्मीन भसीन के घर की झलक शेयर करते हुए लिखा, ”नए घर के लिए बधाई हो मेरी जान, मुझे पता है तुमने इसके लिए कितनी मेहनत की है”। इसके बाद जैस्मीन ने रिप्लाई में लिखा,”हमारा घर”। तो वहीं अली गोनी की बहन इल्हाम गोनी ने इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन देते हुए लिखा,”अल्लाह तुम्हें बुरी नजर से बचाए”।

इसी बीच अली गोनी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है जिसमें वे ‘मेरी शादी कब होगी’ का गेम खेलते नजर आ रहे हैं। इस गेम में का जवाब आता है ‘नेवर’। इसके बाद अली दोबारा ये गेम खेलते हैं जिसमें जैस्मिन भी साथ में बैठी नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *