औरैया,फ्लैग मार्च निकालकर जनता को सुरक्षा का दिलाया भरोसा

ए, के, सिंह संवाददाता
बिधूना,औरैया शनिवार को आगामी 6 दिसंबर को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा उप निरीक्षकों, आरक्षियों एंव महिला पुलिस आरक्षियों के द्वारा नगर में फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इस अवसर पर उच्च अधिकारियों ने नगर के बासिंदों से पुलिस गश्त आदि के बारे में जानकारी की साथ ही सभी को मित्र पुलिस का एहसास कराने का भी भरोषा दिलाया। कोतवाली से शुरु हुआ फ्लैग मार्च फीडर रोड ,लोहामंडी |दिवियापुर रोड बाईपास रोड आदि से होकर पुनः कोतवाली पहुंचा। इस अवसर पर दुकानदारों को सडक पर अतिक्रमण न करने के लिये भी ताकीद कराया गया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *