अलीगढ़ थाने के करीब शराब के ठेके पर चोरों ने 25 पेटी शराब व गल्ले में रखी रकम पर हाथ किया साफ़

एंकर:- अलीगढ़ में चोरों के आतंक ने पुलिस व्यवस्था की धज्जियां उड़ाकर रखदी है आलम ये है अब थाने के करीब बनी दुकानों पर भी चोरों के द्वारा बड़ी आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता है ,लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नही लगती, थाने के चन्द कदमों की दूरी पर मौजूद शराब के ठेके में हुई चोरी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करदिये है।

वीओ:- दरअसल पूरा मामला ज़िला अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर के क़रीब का है जहां पर चोरों के द्वारा कूमर लगा कर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला चोरों के द्वारा शातिराना अंदाज़ से की गई चोरी से इलाका पुलिस में हड़कंप मच गया है जिसके बाद पुलिस के द्वारा जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया जा रहा है वही शराब के ठेका संचालक के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया देर रात को ठेके को बंद करके अपने घर गए हुए थे सुबह आकर देखा तो दुकान में अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था चोरों के द्वारा शराब की पेटी व गल्ले में रखे पैसे पर हाथ साफ़ कर दिया जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ़्तार करने का आश्वासन दिया है वहीं दूसरी ओर थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई चोरी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अलीगढ़ से ख़ालिद मुस्तफ़ा की रिपोर्ट।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *