मथुरा- राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी ने की कार्यकारिणी गठित

छाता /- राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी ने पार्टी की कार्यकारणी का विस्तार करते हुए गौतम निषाद निवासी गोरखपुर को राष्ट्रीय महासचिव , राजेश कुमार आर्य निवासी गोरखपुर को संविधान अध्यक्ष , भाजपा छोड़कर राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी में शामिल हुए ठाकुर भगतसिंह जादोन रनवारी वालो को प्रदेश महासचिव , रघुनाथ दास महाराज निवासी अयोध्या को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरपाल सिंह गहलोत व प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर व माला पहनाकर स्वगात किया। वही आने वाले उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी द्वारा घोषित प्रत्यशियों को जिताने का दृढ़ संकल्प भी लिया। वही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरपाल सिंह गहलोत ने कहा कि हमारी पार्टी प्रदेश के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा ठाकुर अजयपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह, राष्ट्रीय सलाहकार देवेश तिवारी , मान सिंह ठाकुर , जिलाध्यक्ष संजय गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *