*इटावा* देश के प्रथम सी डी एस विपिन रावत और उनकी पत्नी तथा सेना के एक दर्जन अधिकारियों के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में स्वर्गवासी हो जाने पर सेवाश्रम अधिवक्ता संघ के द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया तथा सेवाश्रम प्रमुख ने आज अपने जन्मदिन को बलिदानियों को समर्पित कर किसी आयोजन से दूर रहते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
*शोक सभा* में स्वर्गवासी हुए विपिन रावत सहित सभी शहीदों के लिए सेवाश्रम अधिवक्ता संघ ने कचहरी में हवालात चौराहे पर कैंडिल जलाकर दो मिनट का मौन धारण कर शोक सम्वेदनाएं प्रकट की।सेवाश्रम प्रमुख चौ.अमित त्रिपाठी एड.ने कहा विपिन रावत जी के बुद्धिमानी से परिपूर्ण अदम्य साहस और शौर्य के किस्से देशवासियों के लिए अविस्मरणीय हैं इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता रावेंद्र सिंह चौहान,राजेन्द्र सिंह यादव,रमेश राजपूत, राजेश त्रिपाठी, राजेश यादव, राकेश वर्मा,मनोज दीक्षित,कौशलेंद्र सिंह चौहान,प्रवेश शर्मा,कुलदीप दुबे,    राघव दुबे,अनिल पाल,विकास बाजपेई,उम्मेद सिंह यादव एडवोकेट समेत तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *