– सहारनपुर के देहात कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,कब्जे से 5 मोटरसाइकिल,1 स्विफ्ट कार भी बरामद,

-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आकाश तोमर के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चोरों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान के अंतर्गत थाना देहात कोतवाली पुलिस को सफलता हाथ लगी है जिसमे थाना देहात कोतवाली पुलिस ने चोरी के वाहन सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, आपको बता दें कि थाना देहात कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सलेमपुर भूकडी तिराहा बेहट रोड पर चेकिंग के दौरान एक कार स्विफ्ट की रोका, जिसमें बैठे दो अभियुक्तों को तुरंत गिरफ्तार किया गया और जब उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों अभियुक्त वाहन चोरी करने का काम करते हैं जिनके पास से एक कार स्विफ्ट, एक फर्जी तरीके से तैयार की गई कूटरचित, अलग-अलग जगह से चोरी की गई 5 मोटरसाइकिल बरामद की है

एसएसपी आकाश तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना देहात कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 5 बाइक व एक कार भी बरामद हुई है साथ ही दोनों अभियुक्तों से बाकी जानकारी जुटाई जा रही है जिनको कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *