मालगाड़ी की चपेट में आने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

 

औरैया,स्वजनों ने रेलवे स्टेशन पहुँचकर काटा हंगामा

कंचौसी/औरैया दिबियापुर थाना व कंचौसी चौकी क्षेत्र के बिहारीपुर गांव निवासी श्रीकिशन पुत्र रामजी उम्र 28 वर्ष सुबह टुंडला कानपुर मेमो ट्रेन से कानपुर जा रहा था।तभी रेलवे पुल के किनारे से डीएफसी ट्रैक के किनारे लगी जाली खुली होने वह ट्रैक पार करने लगा उसी समय कानपुर से इटावा की ओर जा रही मालगाड़ी के चपेट में आने से घायल हो गया ,मोके पर मौजूद लोगों ने घायल को ट्रैक से हटाकर अलग किया और घायल के स्वजनों को सूचना दी ,मौके पर पहुँचे स्वजनं घायल को निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहाँ चिकित्सक ने स्थिति गंभीर होने पर इलाज से मना कर दिया और सौ सैय्या अस्पताल चिचौली ले जाने की सलाह दी ,स्वजन निजी वाहन से घायल को चिचौली भर्ती करवाने के लिए ले गए हैं, ट्रेन की चपेट में आने से घायल के सर और कमर में चोटे आयी है, घायल का चिचौली अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, आक्रोशित स्वजन ने शव साथ लेकर कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुँच गए, रेलवे स्टेशन कार्यालय में जमकर हंगामा किया फिर शव को ट्रैक पर रखने की तैयारी करने लगे ,मौके पर पहुँचे कंचौसी चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र व कंचौसी स्टेशन मास्टर महेन्द्रबाबू द्वारा समझाने पर माने, स्टेशन मास्टर ने स्वजनों को बताया कि मामला डीएफसी का होने से दिल्ली हावड़ा से इस मामले का कोई संबंध नही है और उन्होंने डीएफसी के स्टेशन अधीक्षक से स्वजनों की फोन के माध्यम से बात करवाई और फिर स्वजनं पंचनाम भरवाने के लिए तैयार हो गए, चौकी इंचार्ज ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वही मृतक की 6 माह पहले शादी हुई थी और पत्नी संतोषी व स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
ए,के,सिंह,संवाददाता

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *