*काँग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया ध्वजारोहण*

जसवंतनगर। कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष और नगर अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से राष्ट्र ध्वज फहराते हुए क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष लालमन बाथम व नगर अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह यादव ने छिमारा रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रध्वज फहराया। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा कायम रखते हुए देश के प्रति मर मिटने का आव्हान किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी राजपाल यादव, बृज किशोर शाक्य, रामकुमार, रामवीर यादव, ऋषि यादव, अनुज यादव, आदी मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *