*बलैयापुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में महिला दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ*

जसवंतनगर:क्षेत्र के ग्राम बलैयापुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में महिला दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर राष्ट्रगान के साथ की गई। कार्यक्रम में विद्यालय की बच्चियों ने विभिन्न भेषभूषा रानी लक्ष्मीबाई, दुर्गा, काली बनकर कार्यक्रम को सफल बनाया, छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर महिला दिवस को बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया। कार्यक्रम का संचालन कर रही नीरज पाल व प्रभा बघेल ने बताया कि वअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को महिला दिवस का महत्व बताकर कार्यक्रम के माध्यम से शारीरिक, बौद्धिक व सांस्कृतिक रूप से सशक्त और सबल बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय महिला सशक्तिकरण का दौर है। जिसको लेकर बच्चियों व महिलाओं को उनके हक एवं अधिकार के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर शशिभूषण यादव, सुमित नारायण सहित महिलाएं व बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *