बॉलीवुड जगत से बहुत ही दुखद खबर है. टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की मौत हो गई है. सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल थी. हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है. हार्ट अटैक के बाद आज उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई.

सिद्धार्थ का जन्म मुंबई में हुआ था। उनकी रुचि कभी भी मॉडलिंग और एक्टिंग में नहीं थी। सिद्धार्थ हमेशा से ही बिजनेस करना चाहते थे। अपने लुक्स की वजह से वो लोगों को आकर्षित करते थे।

साल 2004 में एक बार मां के कहने पर सिद्धार्थ ने एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सिद्धार्थ यहां बिना पोर्टफोलियो लिए पहुंच गए। जूरी ने सिद्धार्थ के लुक्स को देखकर ही उन्हें चुन लिया था।

सिद्धार्थ शुल्का को टीवी सीरियल बालिका वुध से पॉपुलैरिटी मिली. दुखद ये है कि इस सीरीयल की लीडिंग एक्ट्रेस प्रत्युषा बैनर्जी ने कुछ साल पहले सुसाइड कर लिया था. अब इस सीरियल के ये दोनों बड़े सितारे हमारे बीच नहीं रहे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *