स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने पांच सेट तक चले कड़े मुकाबले में अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना नार्वे के कैस्पर रूड से होगा। टियाफो ने कई सहज गलतियां की जिसका तीसरी वरीयता प्राप्त अल्काराज ने पूरा फायदा उठाया और फ्लशिंग मीडोज में शुक्रवार की रात को 6-7 (6), 6-3, 6-1, 6-7 (5), 6-3 से जीत दर्ज करके पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।
स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने पांच सेट तक चले कड़े मुकाबले में अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल में जगह बनाई…
